Wednesday, October 14, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डरंगकर्मी सुशील यादव को मिला रीता शर्मा स्मृति सम्मान

रंगकर्मी सुशील यादव को मिला रीता शर्मा स्मृति सम्मान

वरिष्ठ रंगकर्मी और फिल्म अभिनेता सुशील यादव को इस वर्ष का रीता शर्मा स्मृति सम्मान प्रदान किया गया है। जनकवि डा.अतुल शर्मा ने उन्हें शाल व पुस्तकें भेंट कर सम्मानित किया। कहानीकार रेखा शर्मा और कवियत्री रंजना शर्मा ने भी उनका सम्मान किया। स्व. रीता शर्मा एमकेपी इंटर कालेज मे अध्यापन करती थीं।
सुशील यादव ने युगांतर नाट्य संस्था के साथ नाटक कबिरा खड़ा बाजार में कबीर का सजीव अभिनय किया था। कोर्ट मार्शल नाटक में भी उनकी मुख्य भूमिका थी। उन्होंने कई अन्य नाटक व टेली फिल्मों में भी अभिनय किया। डा. अतुल शर्मा के भी बहुत से जनगीत उन्होंने प्रस्तुत किये हैं। अतुल शर्मा की लम्बी कविता बादशाह गश्त पर है का एकल अभिनय करके उन्होंने अपने प्रशंसकों को चौंका दिया था। वे आज भी अभिन्य क्षेत्र में सक्रिय हैं। अतुल शर्मा ने बताया कि पिछले कई सालों से यह सम्मान दिया जाता रहा है। इनमें कवि यश मालवीय, पूर्व सूचना प्रसारण मंत्री गिरिजा व्यास, पूर्व डीजीपी डा. अनिल रतूडी, चित्रकार जयकृष्ण पैन्यूली, गायिका संगीता ढोंडियाल, महिला प्रकाशिका रानू बिष्ट, शूटर दिलराज कौर, आईटीएम निदेशक निशांत थपलियाल शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments