Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeअपराधहल्द्वानी में सड़क हादसा, बागेश्वर के दो लोगों की मौत

हल्द्वानी में सड़क हादसा, बागेश्वर के दो लोगों की मौत

देहरादून:  हल्द्वानी बरेली रोड तल्ली हल्द्वानी मिलन बैंकट के पास रात्रि मे हुआ भीषण रोड एक्सीडेंट हुआ। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। घायलों को पुलिस द्वारा सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों द्वारा दो को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं पुलिसर की सूचना के अनुसार एक घायक का सुशीला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

देर रात बरेली रोड में मिलन बैंकट हॉल के पास दुर्घटना, बागेश्वर नंबर की स्विफ्ट कार क्षतिग्रस्त, हो गई। जिसमें दो लोगों की मृत्यु हो गई।घटना हल्द्वानी के नवीन मंडी चौकी क्षेत्र की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रात्रिधिकारी व पीसी-1 व चौकी मण्डी पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे तो कार में तीन व्यक्ति फसे थे।

मौके पर फायर कोमियो कर्मियों को बुलाकर कटर के माध्यम से वाहन को काटकर तीन व्यक्ति संजीब कुमार चैबे पुत्र पूरन चन्द्र निवासी छत्ती उडेरा बागेश्वर, गौरव जोशी पुत्र भुवन चन्द्र जोशी निवासी विलौना बागेश्वर, हिमांशु कुमार पुत्र कुन्दर प्रसाद निवासी विलौनासेरा बागेश्वर को वाहर निकालकर रात्रिधिकारी व पीसी कर्मियों ने 108 की मदद से सुशीला तिवारी हास्पिटल पहुंचाया, जिसमें से चिकित्सकों ने संजीव कुमार चौबे पुत्र पूरन चन्द्र निवासी छती उडेरा बागेश्वर, गौरव जोशी पुत्र भुवन चन्द्र जोशी निवासी विलौना बागेश्वर को मृत घोषित किया गया। वहीं हिमांशु कुमार पुत्र कुन्दर प्रसाद निवासी विलौना सेरा बागेश्वर घायल अवस्था में है, जिसका सुशीला तिवारी हास्पिटल में उपचार चल रहा है। जिसकी सूचना उनके उनके परिजनों को दे दी गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments