Monday, August 25, 2025
Homeउत्तराखण्डरोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल के चलते बसों का संचालन न होने से...

रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल के चलते बसों का संचालन न होने से यात्री रहे परेशान

खटीमा। उत्तराखंड परिवहन निगम के कर्मचारियों के एक दिवसीय हड़ताल के चलते टनकपुर, लोहाघाट एवं पिथौरागढ़ डिपो की बसों का संचालन पूरी तरह बंद रहा। इससे आम लोगों को अपने गंतव्य तक आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। रोडवेज बस स्टेशन मैदानी एवं पर्वतीय अंचल को आने-जाने वाले लोगों को मारामारी का सामना करना पड़ा। उत्तराखंड परिवहन निगम के कर्मचारियों ने संयुक्त मोर्चा के बैनर तले 23 जनवरी को क्षेत्रीय कार्यालय पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारी निगम को निजी हाथों में सौंपने के आरोप, राष्ट्रीयकृत मार्गों पर अनुबंध के आधार पर निजी बसों के संचालन, मानक से अधिक अनुबंधित बसों को निगम के बस बेडे़ में सम्मिलित करने संबंधी आरोप लगा रहे थे। टनकपुर डिपो के बसों का संचालन सोमवार पूर्णतया बंद रहने से रोडवेज बस स्टेशन पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र रहे। इन यात्रियों को निजी व्यवस्था एवं उत्तर प्रदेश की बसों से बमुश्किल यात्रा करनी पड़ी। उत्तराखंड परिवहन निगम के कर्मचारियों की एक दिवसीय हड़ताल से सोमवार को बसों का संचालन स्थगित रहा। बसों के बंद होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। – केएस राणा, सहायक मंडलीय प्रबंधक (संचालन)।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments