Saturday, October 24, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeनेशनलरोहिणी आचार्य का बड़ा आरोप— “मुझे गालियां दी गईं, चप्पल उठाई गई…...

रोहिणी आचार्य का बड़ा आरोप— “मुझे गालियां दी गईं, चप्पल उठाई गई… किसी घर में रोहिणी जैसी बेटी पैदा न हो”

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी और सारण से पूर्व लोकसभा प्रत्याशी रोहिणी आचार्य ने रविवार को सोशल मीडिया पर एक भावुक और आरोपों से भरा पोस्ट साझा कर परिवारिक विवाद को फिर चर्चा में ला दिया। उन्होंने दावा किया कि शनिवार को घर में उनके साथ अपमानजनक व्यवहार किया गया और उन्हें मारने के लिए चप्पल तक उठाई गई।

रोहिणी ने पोस्ट में लिखा—
“कल एक बेटी, एक बहन, एक शादीशुदा महिला, एक मां को जलील किया गया। गंदी गालियां दी गईं और मारने के लिए चप्पल उठाई गई। मैंने अपने आत्मसम्मान और सच से समझौता नहीं किया। इसी वजह से मुझे बेइज्जती झेलनी पड़ी।”

उन्होंने यह भी लिखा कि उन्हें अपने रोते हुए माता-पिता और बहनों को छोड़कर मायका छोड़ना पड़ा।
“मुझसे मेरा मायका छुड़वाया गया। मुझे अनाथ बना दिया गया। किसी घर में रोहिणी जैसी बेटी-बहन पैदा न हो।”

16 नवंबर को ही रोहिणी ने राजनीति और परिवार से दूरी बनाने की घोषणा की थी। अब उनके नवीन पोस्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि परिवार के भीतर विवाद और तनाव गहरा गया है।


तेजस्वी यादव के खास सहयोगियों पर आरोप

एक दिन पहले रोहिणी ने अपने भाई और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर भी तीखे आरोप लगाए थे। उनका कहना है कि तेजस्वी के करीबी संजय यादव और रमीज ने उन्हें परिवार से बाहर कराने में भूमिका निभाई।

उन्होंने कहा था कि जैसे ही उन्होंने इन दोनों का नाम लिया, उन्हें गालियां दी गईं, घर से निकाल दिया गया और उनके साथ दुर्व्यवहार भी हुआ। रोहिणी के अनुसार, बिहार चुनाव में राजद की हार को लेकर जवाबदेही मांगना ही उनके खिलाफ चला गया।


कौन हैं संजय यादव और रमीज?

  • संजय यादव— हरियाणा के रहने वाले, 2012 से राजद से जुड़े, तेजस्वी के रणनीतिक सलाहकार, 2024 में राज्यसभा सदस्य बनाए गए।

  • रमीज— तेजस्वी के पुराने मित्र, उत्तर प्रदेश के एक राजनीतिक परिवार से संबंध।

रोहिणी का आरोप है कि इन्हीं दोनों ने उन्हें राजनीति और परिवार दोनों से दूर रखने का दबाव बनाया।


परिवारिक विवाद पर अभी तक तेजस्वी यादव या राजद की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। रोहिणी के लगातार आरोपों ने यादव परिवार में बढ़ती खाई और राजनीतिक प्रभावों पर नए सवाल खड़े कर दिए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments