Tuesday, October 13, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डऑनलाइन लिपिस्टक मंगाने के फेर में गंवा दिए 53 हजार रुपये

ऑनलाइन लिपिस्टक मंगाने के फेर में गंवा दिए 53 हजार रुपये

ऑनलाइन लिपिस्टिक मंगाने के फेर में महिला ने 53,279 रुपये गंवा दिए। जबकि, लिपिस्टिक की कीमत कुछ रुपये थी। महिला ने व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए आर्डर किया था। इसके बाद वहां से कॉल आई और महिला से ठगी हो गई।
शहर कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि ठगी को लेकर अदिबा अमरीन निवासी लक्खीबाग ने तहरीर दी। कहा कि उसने व्हाट्सएप एक ग्रुप में मिली पोस्ट के जरिए लिपिस्टिक मंगाने के लिए ऑनलाइन आर्डर किया। इसके बाद बीते चार फरवरी को महिला को एक कॉल आई। काल करने वाले ने खुद को आर्डर साइट के कस्टमर केयर से जुड़ा बताया। कहा कि उनका पार्सल एक्टिवेट करने के लिए पांच रुपये जमा करने होंगे। इसके बाद उसने एक लिंक महिला को भेजा। महिला ने दिए लिंक में खाते की जानकारी डाली तो इसके बाद उनके बैंक खाते से 53,279 रुपये कट गए। महिला ने शिकायत साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में दी। वहां से शिकायत शहर कोतवाली पहुंची। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments