Tuesday, October 13, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डरामनगर में पेट्रोल पंप में घुसा हाथी, सूंड से तोड़ी दीवार; कर्मचारियों...

रामनगर में पेट्रोल पंप में घुसा हाथी, सूंड से तोड़ी दीवार; कर्मचारियों का शोर सुनकर जंगल में गया वापस

हल्द्वानी मार्ग पर स्थित बैलगढ़ पेट्रोल पंप पर बीते बुधवार की देर रात एक टस्कर हाथी घुस गया। टस्कर ने पहले पेट्रोल पंप की दीवार तोड़ी, उसके बाद वह पेट्रोल पंप की मशीनों को तोड़ने का प्रयास करने लगा। कर्मचारियों के शोर मचाने पर हाथी जंगल की ओर भागा। गुरुवार को रामनगर वन प्रभाग के डीएफओ चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि बैलगढ़ के पास हाल ही में एक पेट्रोल पंप बनाया गया है। बुधवार की देर रात एक हाथी जंगल से निकल कर पेट्रोल पंप में आ गया। बताया कि पेट्रोल पंप में बनी दीवार को उसने सूंड से तोड़ दी। इसके बाद वह पंप की मशीनों को सूंड से हिलाने लगा। जिसे देखकर कर्मचारियों ने शोर किया, तब पास ही स्थित वन चौकी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने शोर कर हाथी को वहां से भगा दिया। बताया कि हल्द्वानी रोड पर कई बार हाथी सड़क पर आ जाते हैं। उन्होंने रात के समय में वाहन चालकों से सतर्क होकर सड़क से गुजरने की अपील की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments