Tuesday, October 13, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डउत्तरकाशी-बागेश्वर समेत कई जिलों में अगले तीन दिन बारिश के आसार

उत्तरकाशी-बागेश्वर समेत कई जिलों में अगले तीन दिन बारिश के आसार

मौसम विभाग ने 24, 25 और 26 फरवरी को उत्तराखंड के उत्तरकाशी, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों के कुछ स्थानों पर बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। उत्तराखंड के तीन हजार मीटर से ऊंचे इलाकों में बारिश और बर्फबारी की भी संभावना है।मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को उत्तरकाशी, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों के अलावा पहाड़ के कुछ अन्य हिस्सों में भी हल्की से हल्की बारिश, गर्जन के साथ बारिश व बर्फबारी हो सकती है। यही स्थिति 25 और 26 फरवरी को भी रहेगी। मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। 27 फरवरी को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा।
बुधवार को भी राज्य के पुरोला, चकराता, बड़कोट, त्यूणी, मौरी, सामा, धारचुला, मुनस्यारी, उत्तरकाशी, डुंडा, लोहारखेत, गरुड़, नैटवाड़, जानकी चट्टी, पांडुकेश्वर, नागथात, प्रतापनगर, चिन्यालीसौड़, नई टिहरी इलाके में बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक अफगानिस्तान, पाकिस्तान, राजस्थान की ओर से पश्चिमी विछोभ का प्रभाव उत्तराखंड पर भी पड़ रहा है। 25 फरवरी के बाद से एक ओर ताजा पश्चिमी विछोभ राज्य में असरकारी रहेगा।
दून में बूंदाबादी, छाए रहे बादल
देहरादून। बुधवार को दून में दिनभर बादल छाए रहे। सुबह और दोपहर के समय हल्की बूंदाबांदी भी हुई। दून में 26 फरवरी तक बादलों की मौजूदगी बनी रहेगी और आकाशीय बिजली चमकने, कहीं कहीं मामूली बूंदाबांदी भी हो सकती है। बुधवार को दून का अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक व न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान में पिछले 24 घंटों में पांच से छह डिग्री सेल्सियस का उछाल रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments