Sunday, October 25, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखंडरुद्रप्रयाग में चंद्रशिला-तुंगनाथ मार्ग पर आकाशीय बिजली गिरने से दो घायल, महिला...

रुद्रप्रयाग में चंद्रशिला-तुंगनाथ मार्ग पर आकाशीय बिजली गिरने से दो घायल, महिला के सिर में गंभीर चोट

Rudraprayag जनपद के प्रसिद्ध चंद्रशिला-तुंगनाथ ट्रैकिंग मार्ग पर शुक्रवार दोपहर अचानक मौसम बिगड़ने के बीच आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और आपदा प्रबंधन की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सुरक्षित नीचे लाकर अस्पताल पहुंचाया गया।

जानकारी के अनुसार, तुंगनाथ मंदिर से करीब दो किलोमीटर आगे चंद्रशिला मार्ग पर शुक्रवार दोपहर कुछ पर्यटक ट्रैकिंग कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हुआ और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आकर दो लोग घायल हो गए।

चोपता चौकी प्रभारी मनवर सिंह नेगी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही आपदा प्रबंधन की रेस्क्यू टीम को मौके पर रवाना किया गया। रेस्क्यू अभियान में कांस्टेबल कुलदीप सिंह तथा होमगार्ड जवान कुंवर सिंह और विक्रम सिंह भी शामिल रहे। टीम ने कठिन पहाड़ी मार्ग से दोनों घायलों को सुरक्षित चोपता तक पहुंचाया।

इसके बाद आपातकालीन सेवा के माध्यम से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऊखीमठ ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टर विवेक ने बताया कि घायल युवक की पहचान वेदांत (19) निवासी आवास विकास कॉलोनी, बिजनौर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। वहीं घायल महिला शैल राजपूत (35) बताई गई हैं। महिला के सिर में चोट आने के कारण दोनों को बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।

घटना के बाद प्रशासन ने मौसम खराब होने के दौरान ऊंचाई वाले क्षेत्रों और ट्रैकिंग मार्गों पर सावधानी बरतने की अपील की है। अधिकारियों ने पर्यटकों और श्रद्धालुओं से मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा करने को कहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments