Wednesday, October 28, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डरुद्रपुर कॉलेज में शुरू होगी प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग

रुद्रपुर कॉलेज में शुरू होगी प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग

रुद्रपुर। एसबीएस पीजी कॉलेज में शीघ्र ही एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक विद्यार्थियों को नि:शुल्क प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। कोचिंग में संबंधित विषयों के प्राध्यापक प्रतिदिन छात्र-छात्राओं को एक-एक लेक्चर पढ़ाएंगे।
रुद्रपुर कॉलेज के इतिहास विभाग के एचओडी डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि नि:शुल्क कोचिंग व्यवस्था के तहत विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार किया जाएगा ताकि वह प्रशासनिक सेवाओं व बैंकिंग आदि क्षेत्र में अपना कॅरियर बनाने का सपना पूरा कर सकें। उन्होंने बताया कि यह नि:शुल्क कोचिंग एससी, एसटी, ओबीसी व अल्पसंख्यक विद्यार्थियों के लिए शुरू की जा रही है।इस कोचिंग का लाभ रुद्रपुर कॉलेज के अलावा दूसरे विद्यार्थी भी उठा सकते हैं। निजी कोचिंग सेंटरों में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कराने की फीस महंगी होने के कारण अधिकांश विद्यार्थी कोचिंग नहीं कर पाते हैं। कॉलेज में कोचिंग शुरू होने से गरीब व जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को फायदा मिलेगा। डॉ. नरेश ने कहा कि नि:शुल्क कोचिंग में विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित विषयों की पढ़ाई कराई जाएगी, साथ ही उन्हें इंटरव्यू के बारे में जानकारी दी जाएगी। कोचिंग में कॉलेज के सभी प्राध्यापक समयानुसार विद्यार्थियों को अपने -अपने विषय पढ़ाएंगे। कोचिंग का समय दोपहर दो बजे के बाद रहेगा। प्रतिदिन दो घंटे तक कोचिंग का संचालन कॉलेज परिसर में ही किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments