Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डनगदी के साथ सट्टेबाज गिरफ्तार

नगदी के साथ सट्टेबाज गिरफ्तार

हल्द्वानी। काठगोदाम पुलिस ने नगदी के साथ एक सट्टेबाज को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ गैम्बलिंग ऐक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस के मुताबिक रविवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपने वाहन में मोबाइल से सट्टे की खाई बाड़ी में जुट है। जानकारी पर पुलिस ने आरोपी को रानीबाग के पास से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में आरोपी से सट्टे के लिए इस्तेमाल किये जा रहे मोबाइल के साथ 18500 रुपये भी बरामद किए। पूछताछ में आरोपी ने अपने आप को अम्बेडकर नगर बरेली रोड निवासी अभिमन्यु सागर बताया। आरोपी के खिलाफ गैम्बलिंग ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments