Thursday, November 12, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डजयंती पर याद किए गए साहित्यकार मठपाल

जयंती पर याद किए गए साहित्यकार मठपाल

साहित्य अकादमी प्राप्त कुमाउनी साहित्यकार स्व. मथुरादत्त मठपाल की 81 वीं जयंती के मौके पर काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। बुधवार को एमबी महाविद्यालय हल्द्वानी के कांफ्रेंस हाल में आयोजित कार्यक्रम में कुमाउनी साहित्यकार स्व. मथुरादत्त मठपाल की चित्र पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धांजलि दी गई। अतिथियों ने कुमाउनी के सौ कवियों की कविताओं को समेटे पहली बार प्रकाशित पुस्तक ऐगे बसंत बहार का विमोचन किया। कुमाऊंनी कवि व साहित्याकर डा. हयात सिंह रावत, जगदीश जोशी, हेमंत बिष्ट, डा. गिरीश चन्द्र पंत, डा. अमिता प्रकाश, डा. प्रयाग जोशी, जनकवि बल्ली सिंह चीमा समेत की कवियों ने अलग अलग भाषाओं में कवित पाठ किया। आयोजक मंडल की ओर से डा प्रभा पंत व नवेंदु मठपाल ने बताया कि 30जून को वरिष्ठ लोकसाहित्यकार प्रयाग जोशी जी के सम्मान में कार्यक्रम होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments