Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डसाक्षी महाराज का बयान- लैंड जिहाद रोकने के लिए बने कानून, बोले-...

साक्षी महाराज का बयान- लैंड जिहाद रोकने के लिए बने कानून, बोले- उत्तराखंड देवताओं और संतों की भूमि

सांसद महामंडलेश्वर स्वामी हरि सच्चिदानंद साक्षी महाराज ने सरकार से लैंड जिहाद पर रोक लगाने की मांग करते हुए कहा कि लैंड जिहाद रोकने के लिए कड़ा कानून बनाया जाए। पंचायती अखाड़ा निर्मल में अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह एवं कोठारी महंत जसविंदर सिंह से धर्म चर्चा के दौरान सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में लैंड जिहाद जैसी घटनाएं चिंतनीय हैं। सरकार को इस मामले में कड़े कदम उठाने चाहिए। कहा कि संत समाज इसको लेकर लगातार चिंता जाहिर कर रहा है। कहा कि सरकार को संत समाज की चिंताओं का संज्ञान लेते हुए प्रभावी कदम उठाने चाहिए। कहा कि उत्तराखंड देवताओं और संतों की भूमि है। चारोंधाम करोड़ों हिंदू धर्मावलंबियों की आस्था सनातन धर्म संस्कृति का प्रमुख केंद्र हैं। उत्तराखंड की संस्कृति को बदलने की इजाजत किसी को नहीं दी जा सकती है।
सरकारी जमीनों पर कब्जा कर रहे
श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह ने कहा कि सनातन धर्म संस्कृति के संरक्षण संवर्द्धन में संत समाज का हमेशा ही अहम योगदान रहा है। उत्तराखंड के संतों ने सनातन धर्म का जो स्वरूप विश्व पटल पर प्रस्तुत किया है। उससे पूरी दुनिया प्रभावित हो रही है। कोठारी महंत जसविंदर सिंह ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा सरकारी जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं। कहा कि सरकार को ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। सनातन धर्म संस्कृति के संरक्षण के लिए सरकार को लैंड जिहाद के खिलाफ कड़ा कानून बनाना चाहिए। इस मौके पर महंत अमनदीप सिंह, महंत खेमसिंह, महंत निर्भय सिंह और संत बलवीर सिंह मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments