Wednesday, November 25, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डबाग में सो रहे चौकीदार की पत्थर और लाठी डंडों से पीट-पीटकर...

बाग में सो रहे चौकीदार की पत्थर और लाठी डंडों से पीट-पीटकर हत्या, खून से लथपथ शव देख फैली सनसनी

बीती रात बाग में सो रहे एक चौकीदार की पत्थर और लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। सुबह चौकीदार का खून से लथपथ शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, बजरी वाला बैरागी कैंप निवासी राम तीरथ 55 वर्ष निर्मल बाग का चौकीदार था। वह माली का काम भी देखता था। रोजाना की तरह रात में वह बाग में सोया हुआ था। उसी दौरान किसी ने पत्थर और लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उसकी बेरगमी से हत्या कर दी। सुबह बुजुर्ग का खून से लथपथ शव बरामद हुआ। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। बुजुर्ग की हत्या के कारणों को जानने की कोशिश की जा रही है। हत्या के पीछे कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। इंस्पेक्टर कनखल मुकेश चौहान ने बताया कि अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है, लेकिन जल्द ही अपराधियों तक पहुंचा जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments