Saturday, October 24, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डनीलकंठ ट्रैक पर फंसे विदेशी को सुरक्षित बाहर निकाला

नीलकंठ ट्रैक पर फंसे विदेशी को सुरक्षित बाहर निकाला

चमोली। योग क्रिया आश्रम बदरीनाथ में विदेशी दल पहुंचा था। दल ने नीलकंठ ट्रैक पर ट्रेकिंग का निर्णय लिया, लेकिन बिना गाइड के ट्रैक पर जाकर अपनी सुरक्षा को खतरे में डाल दिया। दल का एक सदस्य यहां फंस गया, जिसमें बुधवार की सुबह बदरीनाथ पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित निकाला।
विदेशी दल में ब्राजील और स्पेन के 18 सदस्य शामिल थे। ट्रैकिंग में 17 सदस्यों ने वापसी की, लेकिन यात्री जोशेफ एक ट्रैक पर ही रुक गए। जोशेफ की अनुपस्थिति से दल को चिंता हुई और दल के चार अन्य सदस्य स्थानीय व्यक्ति की मदद से उनकी खोज में निकल पड़े। उनकी खोज प्रयास निराशाजनक साबित हुए, जिसके बाद उन्होंने थाना बदरीनाथ और एसडीआरएफ को सूचित किया।
पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने त्वरित कार्रवाई की। रात्रि के अंधेरे में जंगल और नदी नालों के बीच सभी संभावित मार्गों का निरीक्षण किया। और जोशेफ को सुरक्षित ढूंढा गया। दल के सदस्यों ने बदरीनाथ  पुलिस और एसडीआरएफ टीम का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments