Monday, November 2, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखंडसेलाकुई औद्योगिक क्षेत्र में परफ्यूम फैक्टरी में लगी भीषण आग, सिलिंडर धमाकों...

सेलाकुई औद्योगिक क्षेत्र में परफ्यूम फैक्टरी में लगी भीषण आग, सिलिंडर धमाकों से मचा हड़कंप

देहरादून के सेलाकुई औद्योगिक क्षेत्र में रविवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब परफ्यूम निर्माण करने वाली एक फैक्टरी में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही फैक्टरी परिसर के भीतर रखे सिलिंडरों में जोरदार धमाके होने लगे, जिससे आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई और लोग घबराकर बाहर निकल आए।

जानकारी के मुताबिक, आग श्री बालाजी नाम की कंपनी की फैक्टरी में लगी है, जहां परफ्यूम बनाने का कार्य किया जाता है। दोपहर के समय अचानक फैक्टरी से धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया और कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया।

अग्निशमन विभाग द्वारा आग पर काबू पाने के लिए चार दमकल वाहनों को लगाया गया है। आग की तीव्रता के चलते फैक्टरी परिसर के भीतर रखे सिलिंडरों में लगातार धमाके होने की आवाजें सुनाई देती रहीं। सुरक्षा के मद्देनजर आसपास स्थित फैक्ट्रियों को भी अलर्ट कर दिया गया है।

आग के बगल की फैक्टरी तक फैलने की आशंका को देखते हुए वहां से मशीनें, कच्चा माल और अन्य जरूरी सामान बाहर निकाला जा रहा है, ताकि किसी बड़े हादसे को रोका जा सके। पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेरकर आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी है।

थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि आग बुझाने का कार्य लगातार जारी है और स्थिति पर पूरी तरह नजर रखी जा रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग पर काबू पाने के बाद नुकसान का आकलन किया जाएगा और आगे की जांच की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments