Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डसेक्स रैकेट: स्पा में जिस्मफरोशी का गंदा धंधा, केबिन में ऐसे हाल...

सेक्स रैकेट: स्पा में जिस्मफरोशी का गंदा धंधा, केबिन में ऐसे हाल में मिले तीन युवक और तीन युवतियां देखकर पुलिसकर्मी भी चौंके

उत्तराखंड के पौढ़ी गढ़वाल जिले में पुलिस ने सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने स्पा सेंटर के नाम पर चल रहे देह व्यापार का खुलासा किया है। कोटद्वार के देवी रोड स्थित एक स्पा सेंटर पर शुक्रवार देर शाम पुलिस ने छापा मारा। यहां से पुलिस ने अनैतिक कार्य में संलिप्त तीन युवक और तीन युवतियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों और स्पा सेंटर संचालिक के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि छापे के बाद स्पा सेंटर संचालिका फरार हो गई है। पुलिस संचालिका की तलाश में जुट गई है। एएसपी मनीषा जोशी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर तीन व्यक्तियों के स्पा सेंटर में जाने की खबर मिलते ही थाना पुलिस, ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और साइबर क्राइम टीम ने संयुक्त रूप से देवी रोड स्थित क्रिस्टल स्पा सेंटर पर छापा मारा।पुलिस कर्मियों को मसाज केबिन में तीन व्यक्ति और तीन युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले। वहां पर रखा हुआ सामान मसाज से संबंधित नहीं था। मसाज के लिए रखी गई युवतियों के पास मसाज के प्रशिक्षण का किसी प्रकार का प्रमाणपत्र भी नहीं मिला। मामला पूरी तरह से देह व्यापार का पाए जाने पर पुलिस ने तीनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया।युवतियों ने पूछताछ में बताया कि वे आगरा, मुजफ्फरनगर और दिल्ली की रहने वाली हैं। पैसों का लालच देकर उनसे जबरन देह व्यापार का कार्य कराया जाता है। पुलिस ने पीड़ित युवतियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। एएसपी मनीषा जोशी ने बताया कि स्पा सेंटर के अंदर युवतियों के साथ आपत्ति जनक हालत में पाए जाने पर आरोपी शूरवीर सिंह निवासी भानियावाला देहरादून, अमित कुमार निवासी नया आठघर किचनल लाइन लैंसडौन और नवाजिस निवासी मुगलशाह नजीबाबाद के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।क्रिस्टल स्पा सेंटर संचालिका ममता पत्नी अमर सिंह निवासी पानीपत हरियाणा फरार चल रही है। स्पा सेंटर को अग्रिम कार्रवाई तक के लिए बंद कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments