Wednesday, November 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डश्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व की मची धूम

श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व की मची धूम

नानकमत्ता। सरबंसदानी दशमेश पिता श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का प्रकाश पर्व बृहस्पतिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की रहनुमाई एवं पंच प्यारों की अगुवाई में निकले विशाल नगर कीर्तन में शामिल हजारों श्रद्धालुओं ने शिरकत कर पुण्य लाभ कमाया। श्रद्धालुओं के उद्घोष राज करेगा खालसा, आकी रहे न कोय से नगर गुंजायमान हो उठा। दशम पिता के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब से श्री गुरु ग्रंथ साहिब की रहनुमाई और पंच प्यारों की अगुवाई में विशाल नगर कीर्तन शुरू हुआ। प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में मंगलवार को रखे गए श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पाठ का भोग पड़ा। इसके बाद श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को शीश पर बैठाकर फूलों से सजी सुंदर पालकी में सवार कराया गया। अरदास के बाद गुरु महाराज की रहनुमाई एवं पंच प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन शुरू हुआ। श्रद्धालु पालकी के आगे फूलों की वर्षा करते चल रहे थे। पालकी के आगे सैकड़ों श्रद्धालु झाड़ू लगाते चल रहे थे।
धार्मिक डेरा कारसेवा के सम्मुख पहुंचने पर डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह ने गुरु महाराज को रुमाला चढ़ा कर आशीर्वाद लिया। नगर कीर्तन डेरा कारसेवा मार्ग, सितारगंज मार्ग, खटीमा मार्ग एवं गुरुद्वारा मार्ग से होकर देर शाम गुरुद्वारा साहिब जाकर संपन्न हुआ। नगर कीर्तन में पंथ के प्रसिद्ध रागी, कविसरी, कथावाचक संगत को निहाल कर रहे थे। रणजीत अखाड़ा की गतका पार्टी के सदस्य कर्तव्य दिखाते चल रहे थे। नगरवासियों की ओर से नगर में कई जगह हलवा, चना, बूंदी, पकौड़ी, केला, दूध का प्रसाद बांट कर स्वागत किया गया। नगर कीर्तन में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं शामिल थे। थानाध्यक्ष देवेंद्र गौरव के नेतृत्व में पुलिस शांति व्यवस्था एवं यातायात को सुचारु बनाने में लगी थी। वहां गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधक रणजीत सिंह, नगर पंचायत चेयरमैन प्रेम सिंह टुरना, किसान आयोग के उपाध्यक्ष राजपाल सिंह, सिंह सभा के प्रधान ज्ञानी हरजीत सिंह, सुखदेव सिंह मोमी, बलविंदर सिंह, मनदीप सिंह, गुरनाम सिंह बड़वाल, सुखवंत सिंह भुल्लर, रंजीत सिंह ढिल्लों, दिलबाग सिंह, दारा सिंह, धर्मेंद्र सिंह, गुरमेज सिंह आदि थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments