Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डश्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की ओर से सीएम धामी का जोरदार...

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की ओर से सीएम धामी का जोरदार स्वागत

देहरादून: प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को श्री गुरु राम राय हैलीपैड, पथरी बाग पर पहुंचे। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की ओर से सीएम धामी का जोरदार स्वागत किया गया। एसजीआरआर विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों, डीन एवं फैकल्टी सदस्यों ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं गुलाब देकर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

गुरुवार को सीएम धामी ने जैसे ही नई दिल्ली से उड़ान भरी, एसजीआरआर विश्वविद्यालय का प्रतिनिधिमण्डल उनके स्वागत को एसजीआरआर हैलीपैड पर पहुंच गया। दोपहर 1ः18 मिनट पर हैलीकाॅप्टर के हैलीपैड पर पहंुचते ही श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की कुलपति डाॅ (प्रो) कुमुद सकलानी व एसजीआरआर विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसीडेंट के सलाहकार डाॅ जे.पी.पचैरी ने पुष्पगुच्छ देकर मुख्यमंत्री का अभिवादन किया। दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के प्रतिनिधि के रूप में मधुसूदन सेमवाल ने सीएम धामी को पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया। कुलसचिव डाॅ लोकेश गम्भीर ने माननीय मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमण्डल में शामिल सभी सदस्यों का परिचय करवाया।

इस अवसर पर दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज प्रबन्ध समिति से सतीश पुरोहित, नंदन सिंह गुसाईं, सुनील चैहान, एसजीआरआर विश्वविद्यालय के सभी डीन एवं फैकल्टी सदस्य शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments