Thursday, November 12, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डश्री कायस्थ सभा के गौरव अध्यक्ष, अमिताभ बने सचिव

श्री कायस्थ सभा के गौरव अध्यक्ष, अमिताभ बने सचिव

काशीपुर। श्री कायस्थ सभा के तीन पदों पर हुए चुनाव में 71 फीसदी मतदान हुआ। अध्यक्ष पद पर गौरव सक्सेना, सचिव पद पर अमिताभ सक्सेना और कोषाध्यक्ष पद पर राजेश सक्सेना ने जीत हासिल की। अध्यक्ष पद पर गौरव सक्सेना ने 20 मतों से जीत हासिल की। सचिव पद पर अमिताभ सक्सेना 26 मतों से विजयी रहे। कोषाध्यक्ष पद पर 46 मतों से राजेश सक्सेना जीते। मुख्य चुनाव अधिकारी सुशील सक्सेना व सहायक चुनाव अधिकारी मुकेश सक्सेना एडवोकेट ने बताया कि कुल 171 मतदाताओं में से 122 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राकेश सक्सेना, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर स्वतंत्र नवीन एडवोकेट, उप सचिव पद पर सुरेंद्र भटनागर, आय-व्यय निरीक्षक पद पर ज्ञानेंद्र सक्सेना और कानूनी सलाहकार के पद पर अरविंद सक्सेना एडवोकेट निर्विरोध घोषित किए गए हैं। संतोष कुमार श्रीवास्तव, पीयूष चित्रांश, राजेंद्र कुमार सक्सेना, सौरभ सक्सेना और गौरव सक्सेना भी निर्विरोध रूप से कार्यकारिणी सदस्य चुने गए। संवाद

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments