Friday, October 16, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डसिर्फ 44 रन पर सिमटी उत्तराखंड महिला क्रिकेट टीम

सिर्फ 44 रन पर सिमटी उत्तराखंड महिला क्रिकेट टीम

बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम चंडीगढ़ में हुए सीनियर महिला टी-20 क्रिकेट लीग में उत्तर प्रदेश ने उत्तराखंड की टीम को 108 रन से आसानी से हरा दिया। उत्तराखंड की टीम 15.5 ओवर में सिर्फ 44 रन पर सिमट गई। यूपी की कप्तान मुस्कान मलिक ने टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला लिया। यूपी ने बीस ओवर में तीन विकेट खोकर 152 रन बनाए। शिप्रा गिरी ने 40, मुस्कान मलिक ने 57 रन बनाए। राधा चंद्र, अंजलि कठैत व प्रेमा को 1-1 विकेट मिला। जवाब में उत्तराखंड की पूरी टीम 44 रन ही बना सकी। सिर्फ राघवी 18 रन तक पहुंची। चार बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके। यूपी की ओर से शमा सिंह ने 3, राशी कन्नोजिया दो, अंजलि सिंह, अलमास भारद्वाज, शिल्पी यादव ने 1-1 विकेट लिया। ग्रुप डी में उत्तराखंड की टीम पांच में से सिर्फ एक मैच जीत पाई और सिर्फ चार अंकों के साथ उनकी प्रतियोगिता से विदाई हो गई है। इस ग्रुप में बड़ौदा 16 अंकों के साथ टॉप पर रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments