Saturday, October 24, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeअपराधसितारगंज: पति की हैवानियत, मारपीट के बाद जबरन बनाए संबंध; गला दबाकर...

सितारगंज: पति की हैवानियत, मारपीट के बाद जबरन बनाए संबंध; गला दबाकर हत्या का प्रयास

सितारगंज। उत्तराखंड के सितारगंज क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि उसके पति ने न केवल उसके साथ मारपीट की, बल्कि जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाते हुए उसकी हत्या करने की भी कोशिश की। पुलिस ने मामले में आरोपी पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता, जो सितारगंज शहर की निवासी है, ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका निकाह 27 अप्रैल 2025 को मुस्लिम रीति-रिवाज से गांव कठंगरी निवासी वसीम अंसारी के साथ हुआ था। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका पति उसे छोटी-छोटी बातों पर गाली-गलौज करता था और लगातार शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करता रहा।

महिला ने बताया कि 11 अप्रैल की सुबह करीब चार बजे आरोपी पति ने क्रूरता की सभी हदें पार कर दीं। आरोप है कि पहले उसने बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसका बायां हाथ टूट गया और शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आईं। इसके बाद आरोपी ने उसकी इच्छा के विरुद्ध जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाए, जिससे उसे असहनीय पीड़ा हुई।

पीड़िता का कहना है कि जब उसने इस कृत्य का विरोध किया तो आरोपी ने उसका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। साथ ही, घटना के बारे में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी।

महिला ने यह भी बताया कि उसका पति पहले भी कई बार इस तरह की हरकतें कर चुका है, लेकिन सामाजिक दबाव के कारण वह अब तक चुप रही। एक बार उसने शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन समझौते के चलते उसे वापस लेना पड़ा। इस बार पीड़िता ने साहस जुटाकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। उसके पास घटना से जुड़े फोटो और वीडियो साक्ष्य भी मौजूद हैं।

क्षेत्राधिकारी (सीओ) बीएस धौनी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है, वहीं पुलिस प्रशासन ने पीड़िता को सुरक्षा का भरोसा दिलाया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments