Saturday, September 26, 2026
Homeउत्तराखण्डऊंची व लंबी कूद में सितारगंज की कामिनी राणा ने मारी बाजी

ऊंची व लंबी कूद में सितारगंज की कामिनी राणा ने मारी बाजी

रुद्रपुर। कुमाऊं विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयी महिला एथलेटिक्स स्पर्धा में ऊंची कूद, लंबी कूद में सितारगंज की कामिनी राणा ने बाजी मारी। चक्का फेंक में रामनगर की पायल रावत, दस हजार मीटर दौड़ में काशीपुर की शिवानी जीतीं। सरदार भगत सिंह पीजी कॉलेज में शुक्रवार को आयोजित कुमाऊं विश्वविद्यालय की 47वीं अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने मार्चपास्ट कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में रुद्रपुर, काशीपुर, खटीमा, हल्द्वानी, हल्दूचौड़, रामनगर, कोटाबाग, बाजपुर, नैनीताल समेत 14 महाविद्यालयों की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। चक्का फेंक स्पर्धा में रामनगर की पायल रावत, 400 मीटर दौड़ में काशीपुर की योगिता, त्रिकूद में रामनगर की कविता, 20 किमी लंबी वॉक रेस में काशीपुर की मुस्कान प्रथम रहीं। कुमाऊं विवि के क्रीड़ाधिकारी डॉ. नागेंद्र शर्मा ने बताया कि फाइनल समेत शेष मुकाबले शनिवार को होंगे। इस दौरान प्राचार्य प्रो. केके पांडेय, प्रो. मनीषा तिवारी, डॉ. गीता पंत, डॉ. रमा अरोड़ा, सुदर्शन कुमार, राकेश कुमार, सुरेंद्र नेगी, रघुवीर विर्क, हरीश राम, ममता पाठक आदि थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments