Thursday, November 12, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डछह घंटे बाद खुला यमुनोत्री हाईवे, पहाड़ों पर बर्फबारी, बिजली गिरने से...

छह घंटे बाद खुला यमुनोत्री हाईवे, पहाड़ों पर बर्फबारी, बिजली गिरने से मरीं 36 बकरियां

यमुनोत्री और गंगोत्री की ऊंची चोटियों पर शुक्रवार रात से हिमपात जारी है। पहाड़ों पर कई जगहों पर बादल छाए हुए हैं। वहीं दूसरी ओर देर रात से हो रही बारिश से यमुनोत्री राजमार्ग खनेड़ा के पास चट्टान दरकने के कारण बंद हो गया था। जोकि छह घंटे बाद खोला जा सका। शनिवार को यमुनोत्री हाईवे खनेड़ा के पास चट्टान दरकने के कारण अवरुद्ध हो गया था। हाईवे पर सुबह से यातायात ठप था। यमुनोत्री धाम जाने व आने वाले तीर्थयात्री हाईवे खुलने का इंतजार कर रहे थे। एनएच की मशीनें हाईवे खोलने में जुटी रही।
एनएच ने तीर्थयात्रियों की आवाजाही के लिए हाईवे को जल्द खोलने का दावा किया थ। छह घंटे की मशक्कत के बाद हाईवे पर यातायात बहाल किया जा सका। वहीं यमुनाघाटी क्षेत्र में देर रात से रुक रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि हाईवे खोल दिया गया है और यातायात सुचारु कर दिया गया है। दूसरी ओर मोरी ब्लाक के चांगसिल बुग्याल में बिजली गिरने से 36 भेड़-बकरियां मर गई। वाइल्ड लाइफ सेंचूरी क्षेत्र के भीतरी गांव के ग्रामीणो की भेड़ बकरिया आजकल चुगान पर बुग्याल क्षेत्र में है। भीतरी गांव के प्रधान राजीव कुंवर ने इसकी जानकारी स्थानीय प्रशासन को दी। स्थानीय प्रशासन ने राजस्व विभाग की टीम मौके पर भेज दी है। तहसीलदार चमन सिंह ने बताया कि राजस्व उप निरीक्षक को मौके पर भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments