Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डसिलिंडर फटने से घर में लगी भीषण आग, बुझाने के दौरान छह...

सिलिंडर फटने से घर में लगी भीषण आग, बुझाने के दौरान छह लोग झुलसे, अस्पताल में भर्ती

रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप में मंगलवार को सिलिंडर फटने से एक घर में आग लग गई। आग लगने से पूरा घर मलबे में तब्दील हो गया। वहीं, आग बुझाने पहुंचे छह लोग बुरी तरह झुलस गए। बताया जा रहा है कि क्षेत्र के वार्ड नंबर तीन में मकान स्वामी वीरपाल उस समय अपने काम पर गया हुआ था। जबकि उसकी पत्नी सिडकुल में ड्यूटी करने गई थी। वहीं तीन बच्चे स्कूल गए हुए थे। सुबह करीब नौ बजे बंद घर में लोगों ने धुंआ निकलता देखा तो अफरा-तफरी मच गई। पड़ोसियों ने बाल्टी में पानी लेकर बुझाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक आग सिलिंडर में पहुंच गई और जोरदार धमाका हो गया। धमाका होने से वहां पानी डाल रहे छह लोग झुलस गए। जिनका सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया लेकिन घर संकरी गली होने से उन्हें भी मुसीबत का सामना करना पड़ा।
हल्द्वानी में घर में लगी आग, सामान जला
मंगलवार सुबह ही हल्द्वानी में भी एक व्यापारी के घर में आग लग गई। जिससे घर का सारा सामान जल गया। बताया जा रहा है कि अशोक जायसवाल के दो मंजिला घर के प्रथम तल पर उनकी दुकान है। वहीं ऊपरी तल पर वे परिवार के साथ निवास करते हैं। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे घर मे धुंआ उठता देख परिजनों में हलचल मच गई। आनन-फानन सभी घरवालों को बाहर निकाला गया और तुरंत पुलिस व अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर के एक हिस्से का सामान जलकर राख हो चुका था। एफएसओ गोविंद राम आर्या व उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर हदसे में हुए आर्थिक नुकसान की रिपोर्ट बनाई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments