Monday, November 9, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डकेदारनाथ हेली सेवा के लिए छह रूटों का आवंटन, गुप्तकाशी से धाम...

केदारनाथ हेली सेवा के लिए छह रूटों का आवंटन, गुप्तकाशी से धाम के लिए खोले गए टेंडर

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने केदारनाथ हेली सेवा के लिए छह रूटों का आवंटन कर दिया है। बृहस्पतिवार को गुप्तकाशी से केदारनाथ हेली सेवा के लिए टेंडर खोले गए हैं जबकि तीन रूटों पर दोबारा टेंडर होंगे।
चारधाम यात्रा में गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा से केदार्नाथ के लिए हेली सेवा का संचालन किया जाता है। जिसमें नौ एविएशन कंपनियों का टेंडर के माध्यम से चयन किया जाता है। अब तक यूकाडा ने छह रूटों पर आवंटन कर दिया है। शेष तीन रूटों के लिए दोबारा से टेंडर किए जाएंगे। यूकाडा के सीईओ सी. रवि शंकर ने बताया कि गुप्तकाशी से केदारनाथ के बीच हेली सेवा संचालन के लिए टेंडर खुल गए हैं। जिसमें तकनीकी और वित्तीय आंकलन करने के बाद कंपनियों को काम दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments