Friday, October 30, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डसोमवती अमावस्या: हरिद्वार हाईवे पर 28 से भारी वाहन बंद, 1 दिन...

सोमवती अमावस्या: हरिद्वार हाईवे पर 28 से भारी वाहन बंद, 1 दिन पहले लागू हो जाएगा ट्रैफिक प्लान

30 मई को होने वाले साल के अंतिम सोमवती अमावस्या स्नान को लेकर 28 मई की रात से हरिद्वार हाईवे पर भारी वाहनों की एंट्री बंद कर दी जाएगी। स्नान की समाप्ति तक यह व्यवस्था लागू रहेगी। स्नान से एक दिन पूर्व ट्रैफिक प्लान लागू किया जाएगा। स्नान में 40 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है।
कोरोना काल के बाद पिछले दो साल से सीजन की सोमवती अमावस्या पर ज्यादा श्रद्धालु हरिद्वार नहीं आ पाई थी। लेकिन अब सभी पाबंदियां हट चुकी हैं। स्कूलों की छुट्टियां भी पड़ चुकी हैं और यात्रा सीजन चल रहा है। ऐसे में सोमवती अमावस्या का स्नान पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होने वाला है। क्योंकि तीन साल पहले गर्मियों के सीजन में हुए सोमवती स्नान की भीड़ ने सभी को चौंका दिया था। तब एडीजी को स्वयं कमान संभालने के लिए हरिद्वार आना पड़ा था।
पिछले कुछ सालों में हुई सोमवती अमावस्या के स्नान में श्रद्धालुओं की संख्या लाखों में ही रही है। इसी को ध्यान में रखकर ट्रैफिक प्लान तैयार किया जा रहा है। दिल्ली से आने वाले वाहनों को बैरागी कैंप में ही पार्क कराया जाएगा, जबकि नजीबाबाद की ओर से आने वाले वाहनों को 4.2 श्यामपुर में ही पार्क कराया जाएगा। सीओ ट्रैफिक राकेश रावत ने बताया कि सोमवती अमावस्या स्नान के लिए ट्रैफिक प्लान को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 28 या 29 से प्लान को लागू कर दिया जाएगा। 28 मई से हाईवे पर दबाव बढ़ने पर भारी वाहनों को बंद किया जाएगा। 30 मई स्नान समाप्त होने तक यह व्यवस्था रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments