Thursday, November 5, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डबैंक के एनपीए खातों की वसूली पर खास ध्यान दें अधिकारी

बैंक के एनपीए खातों की वसूली पर खास ध्यान दें अधिकारी

नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक की समीक्षा बैठक में अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह नेगी व महाप्रबंधक पीसी दुम्का ने बैंक अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह एनपीए खातों की वसूली पर खास ध्यान दें। एनपीए का भुगतान नहीं करने वालों के खिलाफ विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाए।
बैंक सभागार में आयोजित बैठक में कहा गया कि बैंक ने सरकारी कर्मचारियों को प्रदान की जाने वाली कर्मचारी कैश क्रेडिट लिमिट में ब्याज दर 11 प्रतिशत से घाटकर 8.75 व 9.75 कर दी है। जिससे बैंक से जुड़े कर्जदारों को लाभ होगा। इस योजना का व्यापक प्रचार कर खातेदारों को इसका फायदा दिलाया जाए। इस दौरान बैंक की दीन दयाल उपाध्याय कृषि ऋण, सरकारी कर्मचारी कैश क्रेडिट ऋण, एनपीए की समीक्षा की गई। बैंक अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों को प्रदान की जाने वाली क्रेडिट लिमिट 15 लाख से बढ़ाकर 25 लाख कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जहां सभी बैंक वर्तमान में ऋण व अग्रिमों पर ब्याज दरें बढ़ा रहे हैं वहीं नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक कृषि आधारित ऋण, दीनदयाल योजना के तहत किसानों को बगैर ब्याज के ऋण दे रहा है। समीक्षा बैठक में उप महाप्रबंधक टीपी वर्मा, संदीप कुमार, आरती रावत, भावना भट्ट, समेत सभी अनुभाग अधिकारी व शाखा प्रबंधक मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments