Wednesday, November 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डस्पोर्ट्स स्टेडियम रुद्रपुर ने 10 विकेट से जीता मैच

स्पोर्ट्स स्टेडियम रुद्रपुर ने 10 विकेट से जीता मैच

हल्द्वानी। कीर्ति चक्र से सम्मानित शहीद पूर्व सैनिक हरक सिंह की स्मृति में आयोजित प्रथम अंडर-13 क्रिकेट प्रतियोगिता के सातवें दिन वीएसएचएस हल्द्वानी और स्पोर्ट्स स्टेडियम रुद्रपुर के बीच मैच हुआ। वीएसएचएस हल्द्वानी ने पहले खेलते हुए 31.3 ओवर में 103 बनाए। इसमें आयुष्मान ने 18, आयुष टम्टा ने 13 रन बनाए। रुद्रपुर स्टेडियम की ओर से अक्षत जोशी ने सर्वाधिक चार विकेट लिए। जवाब में रुद्रपुर स्टेडियम ने 14.1 ओवर में निर्धारित लक्ष्य प्राप्त कर 10 विकेट से मैच जीत लिया। इसमें जैद ने नाबाद 56 रन का योगदान दिया। आज के मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रुद्रपुर स्टेडियम के अक्षत जोशी, उपविजेता टीम के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी आयुष्मान रहे। इससे पूर्व मैच का शुभारंभ पूर्व क्रिकेटर विजय कुकसाल ने किया। निर्णायक मुकेश भट्ट, मानस, स्कोरर गौरव दानी, हैप्पी रहे। इस दौरान महेंद्र बिष्ट, धीरेंद्र डालाकोटी, प्रकाश रावत, विनय जोशी, हेमंत जोशी, गणेश रावत, हरीश नेगी, सुधाकर जोशी, मनोज मेहरा, विनोद मेहरा, नवनीत, राजेंद्र मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments