Thursday, October 15, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डक्रांति रैली में शामिल होने हल्द्वानी रवाना हुए कर्मचारी

क्रांति रैली में शामिल होने हल्द्वानी रवाना हुए कर्मचारी

बागेश्वर। पुरानी पेंशन बहाली की मांग के लिए रविवार को हल्द्वानी में होने वाली क्त्रसंति रैली में जिले के कर्मचारी भी शामिल होंगे। रैली में शामिल होने के लिए कई विभागों के कर्मचारी रवाना हुए हैं। रवानगी पर कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए पुरानी पेंशन बहाल होने तक संघर्ष करने की चेेतावनी दी। पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनिल जोशी के नेतृत्व में कर्मचारियों का एक दल शनिवार को जिला मुख्यालय से हल्द्वानी के लिए रवाना हुए। जिलाध्यक्ष ने बताया कि रैली में जिले से विभिन्न विभागों के 150 से अधिक कर्मचारियों के शामिल होने की उम्मीद है। अधिकतर कर्मचारी अलग.अलग दल बनाकर रवाना हो गए हैं। कुछ कर्मचारियों के रविवार को ही रवाना होकर पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि नई पेंशन शेयर बाजार पर आधारित है जिसमें कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित नहीं है। जिस तरह कई राज्यों में पुरानी पेंशन को बहाली हो चुकी है उसी तरह से प्रदेश में भी इसे लागू करवाने के लिए संघर्ष को तेज किया जा रहा है। इस मौके पर शंकर नायकए अजय पांडेय आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments