Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डनैनीताल कलेक्ट्रेट में राज्य कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया

नैनीताल कलेक्ट्रेट में राज्य कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया

नैनीताल। अपनी बीस सूत्रीय मांगों को लेकर नैनीताल कलेक्ट्रेट परिसर में भी मंगलवर को राज्य कर्मचारियों ने धरना देते हुए प्रदर्शन किया। कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष कमल प्रताप सिंह भाकुनी ने कहा कि राज्य कार्मिकों के ग्रेड वेतन के निर्णय को वापस लेने, पुरानी पेंशन बहाल किए जाने, प्रोन्नत वेतनमान दिए जाने और गोल्डन कार्ड की विसंगति दूर करने सहित 20 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी लंबे समय से आंदोलनरत हैं। पर अभी तक सरकार ने कर्मचारियों की मांगों पर कोई विचार नहीं किया है, जिससे कर्मचारियों में नाराजगी है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने कर्मचारियों की मांगों पर विचार न किया तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान भाकुनी, दिनेश जोशी, हयात चंद्र आर्या, कमल उपाध्याय, हेमंत सेमवाल, लता पांडे, हेमंत पांडे, याचना कोरंगा, राम चंद्र सुयाल, पूजा काडाकोटी, दीक्षा सैनी

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments