Thursday, November 12, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डराज्य स्थापना दिवस आज, रैतिक परेड में शामिल होंगे सीएम, ग्रीष्मकालीन राजधानी...

राज्य स्थापना दिवस आज, रैतिक परेड में शामिल होंगे सीएम, ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण भी जाएंगे

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में भाग लेंगे। वह ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण भी जाएंगे जहां भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में आयोजित राज्य स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुबह 8:30 बजे कचहरी स्थित शहीद स्मारक स्थल पहुंचेंगे और शहीदों को नमन करेंगे। सवा नौ बजे मुख्यमंत्री भाजपा प्रदेश कार्यालय बलबीर रोड पहुंच कर वहां राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में प्रदर्शनी का शुभारंभ व आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। करीब 10 बजे वह देहरादून पुलिस लाइन पहुंचकर रैतिक परेड में शामिल होंगे। राज्यपाल ले.जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) रैतिक परेड की सलामी लेंगे। करीब 12:30 बजे वह भराड़ीसैंण विधानसभा भवन पहुंचेंगे। वह पौने तीन बजे उनका देहरादून लौटने का कार्यक्रम है। दोपहर तीन बजे वह सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में राज्य स्थापना दिवस एवं प्रगति से प्रकृति पथ तक विषय पर आयोजित संगोष्ठी में भाग लेंगे। इसके बाद वह राजभवन में आयोजित स्वल्पाहार कार्यक्रम में शामिल होंगे।
भाजपा 252 मंडलों में करेगी विचार गोष्ठी
राज्य स्थापना दिवस पर बुधवार को प्रदेश भाजपा के सभी 252 मंडलों में वर्तमान दशक उत्तराखंड दशक विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन होगा। पार्टी इन कार्यक्रमों में राज्य आंदोलन के दौरान जेल गए आंदोलनकारियों व शहीदों के परिजनों को सम्मानित करेगी। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश पार्टी कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। प्रदेश अध्यक्ष भट्ट कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments