Monday, October 5, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डहेली सेवा के नाम पर यात्रियों से ठगी करने वाली 15 से...

हेली सेवा के नाम पर यात्रियों से ठगी करने वाली 15 से अधिक वेबसाइट STF ने की ब्लाॅक,

हेली सेवा के नाम पर यात्रियों से ठगी करने वाली 15 से अधिक वेबसाइटों को एसटीएफ ने ब्लाॅक कर दिया है। इन वेबसाइटों से लगातार ठगी की शिकायतें सामने आ रही थी। एसटीएफ ने लोगों को सलाह दी है कि वह बुकिंग करने से पहले इन वेबसाइटों के बारे में पूरी जानकारी हासिल कर लें। उत्तराखंड के केदारनाथ, बदरीनाथ सहित चारों धामों में हेली सेवा बुकिंग के नाम पर लगातार यात्रियों से ठगी की शिकायतें आ रही हैं। इस तरह की कई शिकायतें अभी तक दर्ज हो चुकी है। चूंकि अभी चारधाम यात्रा चरम पर है, इसलिए ठग असली साइटों से मिलती-जुलती वेबसाइट तैयार कर लोगों से ठगी कर रहे हैं। लिहाजा एसटीएफ ने जांच के बाद 15 से अधिक ऐसे वेबसाइटों को ब्लॉक कर दिया है। जिनसे ठगी की शिकायत मिल चुकी है या ठगी की संभावना है। एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने कहा कि यात्रियों को भी सलाह दी जाती है कि वह हेली सेवा बुकिंग से पहले जिसे वेबसाइट से बुकिंग कर रहे हैं, उसके बारे में जानकारी एकत्र कर लें। जिसे कि ठगी का शिकार न हो।
इन वेबसाइटों को किया ब्लॉक
-www.helicopterticketbooking.in
-radheheliservices.online
-kedarnathticketbooking.co.in
-heliyatrairtc.co.in
-kedarnathtravel.in
-instanthelibooking.in
-kedarnathticketbooking.in
-kedarnathheliticketbooking.in
-helicopterticketbooking.co.in
-indiavisittravels.in
-tourpackage.info
-heliticketbooking.online
-vaisnoheliservice.com
-helichardham.in
-irtcyatraheli.in

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments