Monday, November 9, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डमायके गई महिला के बंद घर में चोरी

मायके गई महिला के बंद घर में चोरी

डिफेंस कॉलोनी स्थित पॉश इलाके में चोरों ने धावा बोला। घर का ताला लगाकर मायके गई महिला के बंद घर का ताला तोड़कर चोर गहने और नगदी चुरा ले गए। तहरीर पर पुलिस मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। विनीता नवानी पत्नी तरुण निवानी निवासी डिफेंस कॉलोनी 17 सितंबर को शाम को अपने घर का ताला लगाकर मायके चली गईं। अगले दिन वापस पहुंची तो घर का ताला टूटा था। अंदर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने परिचितों के साथ ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाया। महिला ने बताया कि चोर घर से दस हजार रुपये नगदी और गहने चुरा ले गए हैं। गहनों की सूची उन्होंने पुलिस को बाद में सौंपने की बात कही। पुलिस का कहना है कि घटना के दिन इस क्षेत्र से गुजरे संदिग्धों का डाटा सीसीटीवी फुटेज के जरिए जुटाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments