Tuesday, October 20, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डप्रतिभावान खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति योजना से लाभ मिलेगा

प्रतिभावान खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति योजना से लाभ मिलेगा

गूलरभोज। मुख्यमंत्री उदीयमान छात्रवृत्ति योजना के तहत न्याय पंचायत गोविंदपुर में मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ियों की छात्रवृत्ति के लिए खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए एएनके इंटर कॉलेज के प्राचार्य निर्विकार मौर्या ने बताया कि इस योजना से प्रतिभावान खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति योजना का लाभ मिलेगा। प्रतियोगिता में न्याय पंचायत गोविंदपुर के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों की फिटनेस का परीक्षण 600 मीटर दौड़, मेडिसिन बॉल थ्रो, शटल दौड़ और 30 मीटर की दौड़ से किया गया।
प्रतियोगिता में आयु वर्ग 8-9, आयु वर्ग 9-10, आयु वर्ग 10-11, आयु वर्ग 11- 12, और आयु वर्ग 12 -13 तथा आयु वर्ग 13- 14 के बालक बालिकाओं ने इसमें प्रतिभाग किया। वहां सीआरसी गोविंदपुर के समन्वयक कुंदनलाल कौशिक, उमेश जोशी, नूर आलम, अमित चौहान, निमित ठाकुर, जगदीश सिंह, परमजीत सिंह, होशियार सिंह, ममता भटेजा, गीतिका चौहान आदि थे।
इसी तरह गदरपुर में न्याय पंचायत बराखेड़ा के राजकीय इंटर कॉलेज में भी मुख्यमंत्री उदीयमान खेल योजना के ट्रायल लिए गए। आयोजन समिति ने बताया कि शुक्रवार को एएनके इंटर कॉलेज में नगर पंचायत गूलरभोज के अंतर्गत आने वाले विद्यार्थियों की एथलीट प्रतियोगिता सुबह आठ बजे से होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments