Wednesday, March 11, 2026
Homeउत्तराखंडटिहरी झील महोत्सव के तीसरे दिन पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, एयर शो...

टिहरी झील महोत्सव के तीसरे दिन पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, एयर शो का लिया आनंद, विजेताओं को करेंगे सम्मानित

टिहरी। उत्तराखंड की प्रसिद्ध टिहरी झील में आयोजित चार दिवसीय हिमालयन O2 टिहरी झील महोत्सव का उत्साह चरम पर है। महोत्सव के तीसरे दिन उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह (सेनि) कोटी कॉलोनी स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।

राज्यपाल ने महोत्सव में आयोजित विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया और प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित करने के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने महोत्सव परिसर में लगे विभिन्न विभागों और स्थानीय उत्पादों के स्टालों का निरीक्षण भी किया तथा प्रतिभागियों और आयोजकों से बातचीत कर उनका उत्साहवर्धन किया।

महोत्सव के तीसरे दिन टिहरी झील में रोमांचक एयर शो का भी आयोजन किया गया, जिसने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। झील के ऊपर विमानों और एडवेंचर गतिविधियों के करतब देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पर्यटक मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने टिहरी रियासत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्रीदेव सुमन की ऐतिहासिक बेड़ियों के भी दर्शन किए और उनके बलिदान को नमन किया।

चार दिवसीय हिमालयन O2 टिहरी झील महोत्सव में एडवेंचर स्पोर्ट्स, सांस्कृतिक कार्यक्रम, जल क्रीड़ाएं और विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इस महोत्सव के माध्यम से प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही टिहरी झील को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments