Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डअल्ट्रासाउंड न होने से आशाओं ने किया प्रदर्शन

अल्ट्रासाउंड न होने से आशाओं ने किया प्रदर्शन

नैनीताल। बीडी पांडे अस्पताल में गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड न होने से गुस्साई आशा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को अस्पताल परिसर में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। आशाओं का कहना था कि अल्ट्रासाउंड के लिए महिलाओं को कई दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है। शुक्रवार को आशा वर्कर महिला अस्पताल में एकत्रित हुईं। कहा कि एक रेडियोलॉजिस्ट पर आम मरीजों की भी जिम्मेदारी है। इस कारण गर्भवती महिलाओं को इंतजार करना पड़ रहा है। उन्होंने अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के लिए अलग व्यवस्था बनाने की मांग उठाई। आशा वर्करों ने मानदेय न बढ़ाने पर भी रोष जताया। यहां सुमन बिष्ट, कुसुमलता सनवाल, नीरू पुजारी, राधा रानी, हंसा खड़ायत, राधा राणा, हेमा ठठोला, कांति मनराल, विमला साह, गीता नैनवाल, पूनम आर्य आदि मौजूद रहीं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments