Sunday, October 18, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डऐतिहासिक जेल में धूमधाम से मनाई भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ

ऐतिहासिक जेल में धूमधाम से मनाई भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ

अल्मोड़ा। अगस्त क्रांति दिवस पर ऐतिहासिक अल्मोड़ा जेल परिसर के नेहरू वार्ड में भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर पंडित नेहरू समेत अन्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य अतिथि और अन्य लोगों ने पंडित जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्य अतिथि मंगल दीप विद्यालय की प्रबंधक मनोरमा जोशी ने कहा कि सभी को अपने हृदय में संकल्प लेकर देश हित के लिए काम करना चाहिए। नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन की याद में अगस्त क्रांति दिवस प्रतिवर्ष मनाया जाता है। पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि नौ अगस्त का दिन भारत छोड़ो आंदोलन की अगस्त क्रांति में अपने प्राण न्योछावर करने वाले सेनानियों को याद करने का दिन है।
एसडीएम गोपाल सिंह चौहान ने कहा कि प्रत्येक नागरिक अपने अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करते हुए देशभक्ति और देश के विकास में योगदान दे सकता है। वक्ताओं ने कहा कि इस जेल में जवाहर लाल नेहरू, बद्रीदत्त पांडे, हरगोविंद पंत, सैयद अली जहीर, खान अब्दुल गफ्फार खान, दुर्गा सिंह रावत समेत अन्य क्रांतिकारी नेता रहे थे। एडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज, मंगल दीप स्कूल, मानस पब्लिक स्कूल, कूर्मांचल एकेडमी के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। मंगल दीप स्कूल के मूकबधिर बच्चों ने भी देश भक्ति गीत, नृत्य पेश किया। संचालन गिरीश मल्होत्रा ने किया। कार्यक्रम में डीडीओ, केएन तिवारी, जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. कुसुमलता, तहसीलदार कुलदीप पांडे, रेडक्रॉस के चेयरमैन मनोज सनवाल, डॉ. जेसी दुर्गापाल, हयात रावत, पीसी तिवारी आदि थे।
जेल रेडियो से जेल परिसर की दिनचर्या की दी जानकारी
अल्मोड़ा। कारागार प्रशासन ने जेल रेडियो का आयोजन कर जेल परिसर की दिनचर्या की जानकारी दी। जेल अधीक्षक जयंत पांगती ने कहा कि आज परिस्थितियां पूर्व की अपेक्षा काफी बदल गई हैं। उन्होंने जेल के बारे में कहा कि यह बंदी गृह न होकर सुधार गृह है। यहां अपराधियों को स्वसुधार के लिए प्रेरित किया जाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments