Thursday, November 12, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डरविवार को बार-बार लगता रहा जाम, लोगों को हुई भारी दिक्कत

रविवार को बार-बार लगता रहा जाम, लोगों को हुई भारी दिक्कत

हल्द्वानी। शहर की मुख्य सड़कों पर रविवार को वाहन रेंगते नजर आए। बार-बार जाम लगने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मंगलपड़ाव से नगर निगम कार्यालय तक पहुंचने में ही वाहन चालकों को 20 मिनट से अधिक समय लग गया। इस दौरान पैदल चलने वालों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान यातायात पुलिस को व्यवस्था बनाने में मशक्कत करनी पड़ी। सुबह से नैनीताल रोड, बरेली रोड, रामपुर रोड, कालाढूंगी रोड में वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गईं। जाम में फंसे दीपक बिष्ट ने बताया कि उन्हें मंगलपड़ाव से नगर निगम कार्यालय तक पहुंचने में 20 मिनट लग गए। दीक्षा जीना ने कहा कि वाहनों की अधिक संख्या होने के चलते पैदल चलने में भी दिक्कत आ रही थी। उधर बाजार में भी खरीदारों की काफी भीड़ थी। लोग गरम कपड़े खरीदते दिखाई दिए। राजेंद्र सिंह ने कहा कि वह जाम के कारण गांधी स्कूल बाईपास के पास अपनी कार खड़ी कर ई-रिक्शा से बाजार आए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments