Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डकोसी रेंज में मिला हाथी का शव

कोसी रेंज में मिला हाथी का शव

रामनगर (नैनीताल)। रामनगर वन प्रभाग के कोसी रेंज में मादा हाथी का शव मिला है। हाथी की मौत प्राकृतिक कारणों से होना बताया जा रहा है। मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल सकेगी। रामनगर वन प्रभाग की एसडीओ पूनम कैंथोला ने बताया कि मंगलवार सुबह गश्त के दौरान वनकर्मियों को धुलवा बीट, कुनखेत ब्लॉक में एक मादा हाथी का शव पड़ा दिखा। मादा हाथी की उम्र 20 से 25 वर्ष के आसपास होगी। हाथी के शव का मौके पर ही पोस्टमार्टम पशु चिकित्सक डाॅ. दुष्यंत शर्मा और डाॅ. राजीव कुमार ने किया। हाथी के सभी अंग सुरक्षित पाए गए और उसकी मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह पता चल सकेगी। हाथी के शव को दफना दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments