Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeअपराधचकबन्दी कानूनगो 2 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

चकबन्दी कानूनगो 2 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

देहरादून: चकबन्दी कार्यालय रूड़की में नियुक्त कानूनगो कृष्णपाल,को विजिलैंस की टीम ने 2 दो हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत अंकित करायी कि “उसका गाँव में एक भाई जिसकी मृत्यू के बाद उनकी पांच लडकियों की विरासत में आयी हुयी कृषि भूमि उनके ताऊजी लोग उन्हें नहीं दे रहे हैं । जिस कारण उसकी भतीजी ने अपने हिस्से के बंटवारे के लिए बंदोवस्त चकबन्दी अधिकारी रूडकी में वाद दाखिल किया है। पूर्व में इन फाईलो में रिपोर्ट लगाने के एवज में कानूनगो कृष्णपाल नें 4000 रूपये ले लिये थे । जमीन के बँटवारे से सम्बन्धित फाईल को चकबन्दी अधिकारी को प्रेषित करने के लिए अपनी आख्या लगाने के लिए पुन: चकबन्दी कानूनगो कृष्णपाल ने  2 हजार  रूपये की अतिरिक्त माँग की है ।शिकायतकर्ता रिश्वत नही देना चाहता हैं तथा उसके विरूद्ध कानूनी कार्यवाही चाहता है ।

इस शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर देहरादून की ट्रैप टीम ने नियमानुसार कार्यवाही करते हुए बुधवार को चकबन्दी कानूनगो कृष्णपाल को शिकायतकर्ता से दो हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए तहसीलदार कार्यालय रूडकी के पास रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी उपरान्त सतर्कता अधिष्ठान देहरादून की टीम आरोपी  के आवास की तलाशी व अन्य स्थानों पर चल- अचल सम्पत्ति के सम्बन्ध में पूछताँछ कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments