Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डहत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में दबिश

हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में दबिश

काशीपुर। पॉलिटेक्निक के छात्र की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में तीसरा आरोपी अभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है। आईटीआई थाना क्षेत्र में हेमपुर इस्माइल निवासी राजकीय पॉलिटेक्निक में मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र योगेंद्र चौधरी उर्फ मोनू की बहल्ला पुल पर पीट-पीटकर और गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। 112 नंबर पर पुलिस को योगेंद्र की हत्या की सूचना मिली थी। मृतक के पिता वीर सिंह चौधरी ने हेमपुर इस्माइल निवासी हरनेक सिंह, देवकी नंदन उर्फ मनीष सैनी व भगतपुर थाना मुरादाबाद निवासी अर्जुन सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने एक नामजद आरोपी मनीष सैनी को शनिवार को ही गिरफ्तार कर लिया था।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडे बरामद कर लिए थे जबकि मुख्य आरोपी हरनेक रविवार को पकड़ा गया। पुलिस तीसरे आरोपी अर्जुन की तलाश में जुटी है। एफआईआर में उसका पता ग्राम उदमावाला, थाना रोशनपुर, मुरादाबाद लिखाया गया था जबकि छानबीन करने पर वह ग्राम टाहमदन, थाना भगतपुर, मुरादाबाद का निवासी होना पाया गया। एसपी चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि फरार आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस की टीमें भेजी गई हैं। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments