Friday, February 20, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्यमंत्री ने दी प्रदेश वासियों को क्रिसमस की बधाई

मुख्यमंत्री ने दी प्रदेश वासियों को क्रिसमस की बधाई

देहरादून:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्रिसमस के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों विशेषकर ईसाई समुदाय के लोगों को शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि क्रिसमस का यह पर्व हमें सेवा, त्याग, प्रेम और करुणा जैसे आदर्शों का अनुसरण करने का संदेश देता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि क्रिसमस का त्योहार आपसी भाईचारे की भावना और खुशियों को बांटने का उत्सव है। उत्तराखण्ड में सभी पर्वों को मिलजुल कर मनाने की श्रेष्ठ परम्परा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments