Sunday, November 15, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डमुख्य सचिव ने योजना पूरी करने हेतु एक वर्ष की समय सीमा...

मुख्य सचिव ने योजना पूरी करने हेतु एक वर्ष की समय सीमा दी

देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूडी ने योजना पूरी करने के लिए एक वर्ष की समय सीमा निर्धारित की।
सोमवार को यहां मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने नैनीताल के कालाढूंगी के तहत पनचक्की चैराहे से कमलुवागांजा तक 8.2 कि.मी. लम्बी नहर कवरिंग के निर्माण कार्य के प्रस्ताव को सचिवालय में आयोजित व्यय वित्त समिति की बैठक में अनुमोदन दिया। इस नहर के कवरिंग व सुदृढ़ीकरण से मार्ग की चैड़ाई बढ़ने से चैफला, कठघरिया, कमलुवागांजा, घुनी, भगवानपुर एवं रामणी की आबादी लाभान्वित होगी। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने इस योजना को निर्माण की गुणवत्ता बनाए रखते हुए समयबद्धता से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। योजना के निर्माण की अवधि 12 माह प्रस्तावित की गयी है। योजना की लागत 1245.64 लाख रूपये है। मुख्य सचिव ने योजना के निर्माण के दौरान ग्राउण्ड वाटर रिचार्ज व पौधारोपण पर विशेष रूप से ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। सीएस श्रीमती रतूड़ी ने कहा कि कॉलटैक्स-पनचक्की से लेकर चैफुला-कठघरिया तक नहर कवरिंग । जिसके फलस्वरूप नैनीताल से दिल्ली-ध्देहरादून वाया बाजपुर-ध्रामनगर, कॉर्बेट नेशनल पार्क को आने जाने वाले यात्रियों के लिए यह उपयोगी सिद्ध होगा। इससे हल्द्वानी शहर के यातायात घनत्व को कम किया जा सकता है। बैठक में सचिव पंकज कुमार पाण्डेय, अपर सचिव डा. अहमद इकबाल, विनीत कुमार सहित लोक निर्माण विभाग एवं सिंचाई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments