Thursday, November 5, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डअतिक्रमण पर चला जेसीबी का पंजा

अतिक्रमण पर चला जेसीबी का पंजा

रुद्रपुर। अतिक्रमण के खिलाफ राजस्व, नगर निगम, पुलिस विभाग ने बृहस्पतिवार को संयुक्त रूप से अभियान चलाया। मोदी मैदान में अतिक्रमण करने वाले लोगों के निर्माण तोड़ दिए गए। नगर निगम की ओर से प्रतिबंधित पॉलीथिन रखने और गंदगी करने वालों का भी चालान किया गया।सार्वजनिक जगह खाली दिखने पर लोग दुकान, मकान आदि बनाने में देरी नहीं कर रहे हैं। बार-बार चेतावनी के बाद भी लोग मानने को तैयार नहीं है। इसी के तहत सरकारी तंत्र ने बृहस्पतिवार को संयुक्त कार्रवाई की।
सहायक नगर आयुक्त राजदेव जायसी ने बताया कि किच्छा बाईपास स्थित साईं मंदिर से कार्रवाई शुरू की गई। खेड़ा क्षेत्र में सड़क के दोनों ओर दुकानदारों के पास प्रतिबंधित पॉलीथिन की जांच की गई। इस दौरान 16 दुकानदारों का चालान किया गया। खेड़ा क्षेत्र में सड़क किनारे मुर्गा, मीट बेचने वालों का भी जांच की गई। दुकानदार खुले में मांस काट रहे थे। नियम के अनुसार उन्होंने कोई पर्दा या शीशा आदि नहीं लगाया था। इससे धूल और गंदगी उड़कर मांस पर पड़ रही थी। दुकान के बाहर खुले में ही मुर्गे भी रखे हुए मिले। सार्वजनिक स्थान पर फड़, खोखा व ठेला लगाने वालों पर भी चालान की कार्रवाई की गई।
इस मौके पर तहसीलदार नीतू डागर, सहायक नगर आयुक्त राजू नबियाल, सफाई निरीक्षक उदयवीर, सफाई नायक गौतम सिंह आदि मौजूूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments