Saturday, November 21, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
HomeUncategorizedसांस्कृतिक यात्रा में बिखेरे होली के रंग, गाए गीत

सांस्कृतिक यात्रा में बिखेरे होली के रंग, गाए गीत

देहरादून। कुर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद की ओर से होली मिलन कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम से पहले गढ़ी कैंट क्षेत्र में सांस्कृतिक यात्री निकाली गई। इसमें होली की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी भी शामिल हुए। रविवार दोपहर सांस्कृतिक यात्रा एक निजी स्कूल से शुरू हुई, जो विभिन्न क्षेत्रों से होकर कार्यक्रम स्थल शहीद दुर्गामल्ल पार्क में संपन्न हुई। यात्रा में होली की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने बैठकी और खड़ी खोली खेली। इस मौके पर काबीना मंत्री गणेश जोशी, भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, भाजपा प्रत्याशी सविता कपूर, पार्षद समिधा गुरुंग, कैंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष विष्णु प्रसाद गुप्ता, मुख्य कार्यकारी अधिकारी तनु जैन, परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष कमल सिंह रजवार, महासचिव गोविंद पांडेय, संरक्षक आरएस परिहार, परिषद के गढ़ी शाखा अध्यक्ष नीतू बिष्ट, हाथीबडकला शाखा अध्यक्ष उत्तम सिंह अधिकारी, सचिव विजय बिष्ट, विलासपुर कांडली शाखा अध्यक्ष मंजू देऊपा, सचिव कविता बाफिला, केशवदत्त जोशी, मंगल सिंह बिष्ट, गंगा दत्त बिनवाल, आरएस परिहार, पुष्पा बिष्ट, रेवा चौहान, कांता बिष्ट, भावना बिष्ट, हरीश तनवाल आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments