Saturday, October 31, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डरोडवेज बस के कंडक्टर ने सीनियर सिटीजन से की अभद्रता

रोडवेज बस के कंडक्टर ने सीनियर सिटीजन से की अभद्रता

देहरादून से रोडवेज से श्रीनगर गए एक सीनियर सिटीजन ने बस के कंडक्टर पर अभद्रता आरोप लगाया है। उन्होंने इसकी शिकायत सीएम से की है। इधर, शिकायत का संज्ञान लेते हुए मंडलीय प्रबंधक (संचालन) ने कंडक्टर का जबाव तलब कर दिया है।
शिकायत डॉ. बीपी खनसीली ने की है। उन्होंने बताया कि वह 12 मई को देहरादून स्थित मसूरी बस अड्डे से बस में श्रीनगर के लिए बैठे। इस दौरान बस में आधा से ज्यादा सीटें खाली थी, लेकिन कंडक्टर उन्हें और उनके सहयोगी को टिकट देने से मना कर दिया है और यह तक कह दिया कि यदि बस से उतरोगे नहीं तो हाथ पकड़ के नीचे उतार दूंगा। शिकायत में कंडक्टरों के ऐसे व्यवहार से रोडवेज की छवि खराब हो रही है और राजस्व का नुकसान हो रहा है। उन्होंने सीएम से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। इधर, रोडवेज के मंडलीय प्रबंधक (संचालन) संजय गुप्ता ने शिकायत का संज्ञान लिया है। उन्होंने कंडक्टर का जबाव तलब किया है। कहा कि कंडक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments