Friday, October 30, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डकार से बाइक टकराने पर हुआ विवाद, बीच बचाव में आए गुजरात...

कार से बाइक टकराने पर हुआ विवाद, बीच बचाव में आए गुजरात के पर्यटकों से अभद्रता, चालक से मारपीट

रामनगर-हल्द्वानी मार्ग पर ग्राम छोई में गुजरात के पर्यटकों की कार से बाइक टकराने पर विवाद हो गया। बाइक सवार ने कार चालक के साथ मारपीट की और बीचबचाव में आए पर्यटकों के साथ भी अभद्रता की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि टेंपो ट्रैवलर चालक मेघ सिंह निवासी टिहरी गढ़वाल ने तहरीर दी है। चालक ने बताया है कि वह गुजरात के पर्यटकों को हरिद्वार से रामनगर होते हुए नैनीताल की ओर ले जा रहा था। रामनगर में ग्राम छोई के समीप पहुंचा तभी एक अज्ञात व्यक्ति ने अपनी बाइक से जबरन पीछे से टेंपो ट्रैवलर को टक्कर मार दी। वह टेंपो ट्रैवलर रोक कर उतरा तभी अज्ञात बाइक सवार युवक ने गालीगलौज करते हुए मारपीट कर दी। मारपीट में चालक के आंख के नीचे गंभीर चोट लग गई। मारपीट के दौरान जब पर्यटकों ने आरोपी युवक को रोका तो उसने पर्यटकों के साथ भी अभद्रता की। सीओ बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी बाइक सवार सुरेंद्र सिंह निवासी चिल्किया को पकड़ कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। टेंपो ट्रैवलर चालक अस्पताल के उपचार कराने के बाद गंतव्य को चला गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments