Wednesday, November 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डकमरे में अंगीठी जलाकर सो गए दंपती, पड़ोसियों को इस हाल में...

कमरे में अंगीठी जलाकर सो गए दंपती, पड़ोसियों को इस हाल में मिले, गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत

यहां तल्लीताल क्षेत्र में अंगीठी की गैस से दंपती बेहोश हो गया। पड़ोसियों ने उन्हें बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी हालत में सुधार है, लेकिन महिला के गर्भ में आठ माह के बच्चे की मौत हो गई। ललित अपनी पत्नी दीपिका के साथ तल्लीताल क्षेत्र में रहते हैं। शनिवार रात ललित ने कमरे में अंगीठी जलाई और खाना खाने के बाद दोनों सो गए। देर रात अचानक ललित को चक्कर आने लगे तो किसी तरह उन्होंने इसकी जानकारी पड़ोसियों को दी। पड़ोसियों के मौके पर पहुंचने तक दोनों बेहोश हो चुके थे। पड़ोसियों ने दोनों को बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया।
रविवार सुबह जब दोनों को होश आया तो चिकित्सकों को महिला के गर्भवती होने की जानकारी मिली। सुबह की गई जांच में डाक्टरों ने पाया कि गर्भ में पल रहे भ्रूण में हलचल हो रही है लेकिन देर शाम जांच के दौरान भ्रूण ने हलचल करनी बंद कर दी। अस्पताल के पीएमएस डॉ. एलएमएस रावत ने गर्भ में पल रहे भ्रूण के मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि महिला को 24 घंटे के लिए अस्पताल में रखा गया है। 24 घंटे बाद मृत भ्रूण निकाला जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments