Monday, November 9, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डडंपर की टक्कर से कार सवार बच्ची की मौत, दंपति गंभीर

डंपर की टक्कर से कार सवार बच्ची की मौत, दंपति गंभीर

बाजपुर। मुरादाबाद मार्ग पर अनियंत्रित डंपर ने कार को टक्कर मार दी। इससे कार में सवार दंपती और ढाई माह की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। तीनों घायलों को सीएचसी लाया गया जहां डॉक्टरों ने बालिका को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक इलाज के बाद दंपती को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। राज्य की सीमा पर स्थित जिला रामपुर यूपी के गांव मिलक नोखरीद निवासी मो. हनीफ उसकी पत्नी संजीदा और ढाई माह की मन्नत शुक्रवार सुबह 9:30 बजे कार से जा रहे थे। मुरादाबाद मार्ग पर यूपी के गांव मुंशीगंज के पास सामने से आ रहे डंपर ने उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार क्षतिग्रस्त सड़क किनारे खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार हनीफ, पत्नी संजीदा और बेटी मन्नत गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद चालक डंपर लेकर फरार हो गया।
स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को कार से निकालकर निजी वाहन से सीएचसी भेज दिया जहां डॉक्टरों ने मासूम मन्नत को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक इलाज कर दंपती को हायर सेंटर रेफर किया गया। सूूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि हनीफ अपनी पत्नी और बेटी को ससुराल से लेकर घर लौट रहे थे। कोतवाल प्रवीण कोश्यारी ने पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments