Wednesday, October 14, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डजनरेटर में साड़ी फंसने से महिला की मौत

जनरेटर में साड़ी फंसने से महिला की मौत

हल्द्वानी। गंगा जल लेकर जलाभिषेक के लिए लौटे कांवड़ियों का स्वागत करने पहुंची एक महिला की साड़ी जनरेटर में फंस गई। बुरी तरह से घायल महिला को परिजनों ने एसटीएच में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। शनिवार को कालाढूंगी के चंद्रपुर क्षेत्र रहने वाली गंगादेवी (56) गांव में गंगा जल लेकर लौटे कांवड़ियों का स्वागत करने पहुंची थीं। इसी दौरान यात्रा के पीछे चल रहे जनरेटर में गंगादेवी की साड़ी फंस गई। साड़ी निकालते समय और खुद को बचाने की जद्दोजहद में गंगादेवी का हाथ भी जनरेटर में फंस गया। इस हादसे में बुरी तरह घायल हुईं गंगादेवी को मौके पर मौजूद लोगों ने सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने इलाज शुरू किया। शनिवार देर रात गंगादेवी की मौत हो गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments